देशख़ास

मोदी नहीं तो…. कौन ? – के.कुमार

मोदी नहीं तो…. कौन ? – के.कुमार

ये सही हैं कि हमारी लोकतान्त्रिक व्यवस्था ऐसी हैं, जहाँ प्रधानमंत्री पद ही मुख्य आकर्षण का केंद्र होता हैं, बावजूद इसके भारतीय राजनीति पर जो प्रभाव पिछले २-३ वर्षों में श्री नरेंद्र मोदी का देखने को मिला हैं, वह सिर्फ एक लोकतान्त्रिक पद का आकर्षण नहीं हो सकता हैं | आज आप भारतीय राजनीति के धरातल पर सत्ता के पक्ष में हो या विपक्ष में हो …आपका राजनैतिक चिंतन ‘मोदी’ से इतर नहीं हो सकता हैं | लोग चाहें इसे दलगत और सांगठनिक आधार पर विचारधारा कि लड़ाई का नाम दें, लेकिन हकीकत यही हैं कि आज इस देश में राजनीति कि ब्यार सिर्फ नरेंद्र मोदी के समर्थन या विरोध में बह रही हैं | इस राजनैतिक संघर्ष में एक तरफ नरेंद्र मोदी के समर्थकों का हुजूम हैं, जो पूरी एकजुटता के साथ नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा हैं | दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के विरोध में करोडो नेतृत्वहिन एवं खंडित लोगों का जनसमूह हैं |

सच तो यह भी हैं कि, संख्याबल के दृष्टिकोण से विरोध का स्वर कहीं ज्यादा मुखर प्रतीत होता हैं | लोग हर स्तर से वर्तमान केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं, लेकिन इस विभिन्न विरोध-प्रतिरोध कि चर्चाओं के बिच जैसे ही यह सवाल सामने आता हैं कि, मोदी नहीं तो….कौन ? हर बुलंद आवाज गुम सी होती नजर आती हैं | हर आंदोलित चेहरा खोया-खोया सा नजर आने लगता है | ऐसा क्यों हैं ? विपक्ष के अनुसार अगर नरेंद्र मोदी गलत हैं, तो फिर सही कौन हैं ?

आज विपक्ष जिस प्रकार से मोदी के ऊपर हमलावर होता हैं | उनकी कमियों-खामियों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करता है| समझने कि आवश्यकता हैं कि बात सिर्फ हमले करने और नरेंद्र मोदी कि कमियों को उजागर करने से नहीं बनने वाली हैं | कहीं न कहीं विपक्षी दलों को नेतृत्व के नाम पर मुंह चुराने कि आदत से बाज आना होगा | अगर आप किसी को गलत साबित करते हैं, किसी को लेकर जनता के मन में भ्रम पैदा कर रहे हैं…आपकी यह जिम्मेदारी हैं कि, आपके दृष्टिकोण से सही व्यक्ति को भी जनता के बिच रखें |

अगर हम लोकसभा चुनाव -२०१४ को ही समझ सकें तो, सत्ता पक्ष कि तरफ से मनमोहन सिंह के विरोध में न सिर्फ भाजपा ने जमकर राजनैतिक हमले किये थे, उनकी कारगुजारियों को जनता के बिच बेनकाब करने का काम किया था अपितु नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत सरकार का विकल्प भी पेश किया था | परिणाम वर्तमान मुख्य विपक्ष से बेहतर कोई नहीं समझ सकता हैं | इसी प्रकार आज सभी विपक्षी दलों को नरेंद्र मोदी के ऊपर हमले में अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा को व्यय करने कि जगह, थोड़ी ऊर्जा नरेंद्र मोदी के विरुद्ध एक चेहरा खड़ा करने पर भी व्यय करना होगा | यह न सिर्फ विपक्षी दलों कि राजनीति में मददगार होगा, अपितु लोकतंत्र कि मुख्य अवधारणा के संरक्षित करने वाला कार्य होगा | क्योंकि एक मजबूत लोकतंत्र कि मजबूती इस बात में अन्तर्निहित होती हैं कि, ‘एक सशक्त सत्ता के सापेक्ष में एक मजबूत विपक्ष हो’ |

वस्तुतः २०१४ में सत्ता के परिवर्तन के बाद से अब तक विपक्षी दलों कि स्थिति को समझने का प्रयत्न करें तो, नेतृत्व को लेकर बंगले झाँकने कि प्रवृति का सहज ही अंदाजा हो जाता हैं | ये सही हैं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता पक्ष लगातार मजबूत होता चला जा रहा हैं, और आज उस स्थिति में हैं जहाँ उसे राष्ट्रपति के चुनाव में अपने मनचाहें उम्मीदवार को विजयश्री दिलाने के लिए ज्यादा मेहनत करने कि आवश्यकता ही नहीं पड़ रही हैं | बावजूद इसके मोदी विरोधी दलों के पास कोई बड़ा नेता नहीं हैं, कोई चेहरा नहीं हैं …यह कहना भी अनुचित होगा |

इस दौरान विभिन्न राजनैतिक व्यक्तित्वों को लेकर चर्चाएं चली और बिना किसी परिणाम के समाप्त भी हो गयी | अगर हम बात करें देश कि राजसत्ता पर सर्वाधिक समय तक विराजमान रहने वाली कांग्रेस कि तो, कांग्रेस राहुल गाँधी से आगे बढ़ने को तैयार नहीं हैं, और राहुल गाँधी ‘नए-नवेले युवानेता’ से आगे बढ़ने को तैयार नहीं हैं | स्थिति कब तक सेटल होगी कहना मुश्किल हैं | हालाँकि भाजपा कि मनोकामना होगी कि, आगामी लोकसभा चुनाव ‘मोदी बनाम राहुल/कांग्रेस’ ही हो |

दूसरा नाम बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का हैं, जिसे लेकर मिडिया में काफी चर्चाएं चलती रहती हैं | अगर नितीश कुमार कि राजनैतिक कार्यशैली, अनुभव, व्यव्हार, कार्यकुशलता और बिहार में मोदी के खिलाफ सफलता को मद्देनजर रखें तो…निःसंदेह एक मजबूत चेहरा बनता प्रतीत होता हैं | लेकिन इससे पहले कि कोई प्रयाश होता, नितीश कुमार ने खुद ही अपने आपको इस दौड़ से बाहर कर लिया | नितीश कुमार कि तरह ही ‘मोदी एन्ड कंपनी’ को पश्चिम बंगाल में परास्त करने वाली आक्रामक और अनुभवी राजनेत्री ममता बनर्जी का नाम भी कुछ समय पहले तक चर्चा में था, लेकिन उन्होंने भी बंगाल से बाहर निकलने कि बात को सिरे से ख़ारिज कर दिया |

इसके अलावे उड़ीसा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नविन पटनायक भी खुद को इस दौड़ से बाहर कर चुके हैं और उनकी राजनीति को समझने वाले …इस बात पर यकीन भी रखते हैं | देश के सबसे बड़े प्रदेश से सपा, बसपा आज सिर्फ अपने अस्तित्व को बचाने कि जुगत में हैं, इससे आगे सोचना जायज भी नहीं हैं | महाराष्ट्र में शरद पवार, दिल्ली में केजरीवाल, तमिलनाडु में करूणानिधि जैसे क्षेत्रीय क्षत्रप तो इस दौड़ में हैं ही नहीं |

कुल-मिलाकर विपक्ष के लिए मोदी के सामानांतर में एक सशक्त चेहरा ढूँढना काफी मुश्किल भरा हैं | चेहरे तो हैं, लेकिन अपनी-अपनी समझदारी से खेल रहे हैं, शायद इसके लिए जरुरी एकजुटता का आभाव भी प्रकट होता हैं | जो भी हो, जैसे भी हो ..इस देश कि राजनीति को एक स्पष्ट दिशा देने के लिए, विपक्षी दलों को एक नाम-एक चेहरा सामने लाना ही होगा | जनता को स्पष्ट बताना होगा कि…मोदी नहीं तो…. कौन ? अगर विपक्ष ऐसा नहीं कर पता हैं, तो मोदी विरोधी खबरे अच्छा व्यूज, लाइक्स और कॉमेंट्स जुटा सकती हैं ….वोट नहीं |
:- K.KUMAR ‘ABHISHEK’

अभिनन्दन एक युवा लेखक, ब्लॉगर, सामाजिक विचारक | व्यक्तिगत रूप से मैं दुनिया के किसी भी व्यक्ति, व्यक्तित्व, विचारधारा से प्रभावित नहीं हूँ | वैचारिक समुन्द्र के इस महासागर में मेरी एक अपनी पतली सी धारा हैं, सोचने और समझने कि | मैं विश्व के सभी महामानवों…

Related Posts

error: Content is protected !!