Warning: mysqli_query(): (HY000/1021): Disk got full writing '.(temporary)' (Errcode: 28 "No space left on device") in /home/merirai/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2357
कविता

चलो कुछ बातें करते हैं

चलो कुछ बातें करते हैं

चलो कुछ बातें करते हैं….
चलो कुछ बातें करते हैं….

छोटी सी दुनिया, ख्वाब छोटे हमारे
छोटे से मीठे से किस्से हमारे
छोटी सी मुस्कान धरते हैं…
चलो कुछ बातें करते हैं…..

छोटा है जीवन पर बड़े इरादे
दूरी है ज्यादा पर झूठे न वादे
अच्छी सी शुरुआत करते हैं…
चलो कुछ बातें करते हैं….

सीधा है रिश्ता पर उलझे हैं नाते
सुलझे से इंसा की उलझी हैं बातें
इनपे ही हम जीते मरते हैं….
चलो कुछ बातें करते हैं….

© शुभम शर्मा ‘शंख्यधार’

©शुभम शर्मा 'शंख्यधार' शुभम शर्मा का जन्म जिला शाहजहांपुर यू ०प्र० के एक छोटे से कस्बे खुटार में हुआ। ये उन स्वतंत्र लेखकों में से हैं जो सिर्फ अपने मनोरंजन के लिए तथा अपने खाली समय में अपने अंदर झांककर उसका सदुपयोग करने के लिए लेखन करते हैं। आप…

Related Posts

error: Content is protected !!