Warning: mysqli_query(): (HY000/1021): Disk got full writing '.(temporary)' (Errcode: 28 "No space left on device") in /home/merirai/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2357
कवितादेश

राजा मौन खड़ा हो जाए

राजा मौन खड़ा हो जाए

राजा मौन खड़ा हो जाए
वर्तमान को भूत बताए
जनता फिर से बनती जाए
राजा मौन खड़ा हो जाए
माया से आंकड़ा छुपाए
जाति को ही कर्म बताए
राजा मौन खड़ा हो जाए
धर्म हीन हो धर्म सिखाए
रच कथा वो डर दिखाए
राजा मौन खड़ा हो जाए
सच्चा हो कर झूठ बताए
भक्षक बन लंगर सजाए
राजा मौन खड़ा हो जाए
सपनों के बदले द्वंद्व सजाए
सफेद वस्त्र धर गंद मचाए
राजा मौन खड़ा हो जाए
जहां भीड़ हो वहां वो जाए
जहां ऋण हो वहां वो गाए
राजा मौन खड़ा हो जाए

मैं 7 वी कक्षा से कविता लिखता हूँ। मै हिंदी साहित्य से कुछ सिखना चाहता हूँ और इसे कुछ देना चाहता हूँ । ईश शाह बांसवाडा, राजस्थान

Related Posts

error: Content is protected !!