“माँ”
मैं हूँ हिस्सा तुम्हारा और रहूंगी सदा छाया तुम्हारी
आज दूर हूँ तुमसे पर हर पल मन में है छवि तुम्हारी
अपनी मुस्कानों की तुमने सदा की मुझ पर स्नेह वर्षा
स्वयं को रखा पीछे और आगे रही ढाल तुम्हारी
अपना निवाला छोड़ा मेरे मन को पूरा भरने के लिए,
रात-दिन जागी हो मेरे लिए संग रही प्रार्थना तुम्हारी
अपनी खुशियां कम करके पैसे तुम बचाती थी
अनिच्छा का ढोंग करके देखी थी आँखें विवश तुम्हारी
उदास होती थी जब भी मैं,तुम विचलित हो जाती थीं
पूछती थी सारी मन की बातें और ढांढस बंधाती थीं
हर कठिनाई,हर धूप से तेरे आँचल ने मुझे बचाया था
कष्ट में सहमी,सुख में आँखें याद है कितनी छलकती थी
जब बात न मानने पर तुम कितना डांटा करती थी
चूडियों को खनकाकर क्रोध के साथ चेताती थी
तुम जान लेती थी पसंद-नापसंद को बिन कहे ही
फिर बनाने में मेरे लिए वही पकवान तन्मयता से जुट जाती थी
सुबह जाग कर जल्दी-जल्दी वो तुम्हारा खाने का डब्बा बनाना
जादू का बक्सा लगता था स्वाद जब-जब मैं उसका चखती थी
मन में जीने का हौंसला भर कर जीना तुमने सिखाया था
असत्य के आगे न झुकना सीख याद है अब तक तुम्हारी
प्रेम,ममता,दृढ़ता,साहस,सहनशीलता कितने नाम दूँ
मेरे ह्रदय में शब्द नहीं,ईश्वर से करूँ तुलना तुम्हारी
बनना चाहती हूँ फिर से बच्ची छुप कर तेरे आँचल में
सो जाऊं मीठी नींद फिर से मिल जाए मुझे वही गोद तुम्हारी
माँ – कविता – वंदना जैन
Related Posts
बंदऊँ राम लखन वैदेही
मानस की काव्यसरिता का उद्गमस्थल कवि का वह ह्रदयरुपी मानसरोवर है जिसमें राम का यश…
भारत के विकास का रोड़ा नकारात्मक राजनीति
२०१४ के चुनाव ने कई बाते जाहीर कर दी । इसने सबसे बड़ी बात ये साबित कर दी है की अब…
युवा का अब आगाज हो
युवा का अब आगाज हो युवा का अब आगाज हो,एक नया अन्दाज़ हो,सिंह की आवाज हो,हर युवा…
कलम – (कविता) अभिनव कुमार
कलम ✍🏻 छोटी बहुत ये दिखती है, प्रबल मग़र ये लिखती है,बड़ों बड़ों को…
फायदा ही क्या है
बे'वजह ,असमय बोलने मे तेरा फायदा ही क्या है, अपनी कमजोरियों को दिखाने से…
मैं उसके घर गया था
मैं उसके घर गया थाअपने किसी काम सेउसके शौहर से मिलावो भी वाकिफ़ था मेरे नाम…
फिर भी सब हरा है
शब-ए-घोर अंधियारे में ,आज करूणा-कंठ भरे हैंकठोर हृदय मृदुल हुआ,सब आँखों में नीर…
अज़य कीर्ति छद्म रचनाएँ – 18
मनुष्य को फूलों के विकास पर ध्यान देना चाहिए फल तो अपने आप लग जाएंगे| अज़य…
अपने अदम्य साहस और संघर्ष से दी इन वीरांगनाओं ने देशभक्ति की मिसाल
अपने अदम्य साहस और संघर्ष से दी इन वीरांगनाओं ने देशभक्ति की मिसाल। देश को आजाद…
बन देश भक्त
बन देश भक्त … मत डर बेशक,रह मगर सतर्क । घर क्या है पीड़ा ?बाहर बस कीड़ा । घर…
बिना प्यार के कैसा वैवाहिक जीवन
बिना प्यार के कैसा वैवाहिक जीवन। माना जाता है कि पति पत्नी का रिश्ता स्वयं भगवान…
और जब मोहब्बत का रुख़ बदलेगा..
और जब मोहब्बत कारुख़ बदलेगाअपनी दिखावट सेअपने होने भर केअहसास मेंतब,अपनी कहानी…
आसमान के तारे
आसमान के तारे टिमटिमाते हैं रात भर तारे आसमान के,मन को हैं बहलाते वो सारे जहान…
पृथ्वी दिवस – अनीश कुमार
आज 22 अप्रैल पृथ्वी🌏 दिवस के उपलक्ष्य में मैं अपने विचार आप लोगों के साथ…
अब बहुत हुआ – स्वदेशी अपनाओ
अब बहुत हुआ 130 करोड़ भारतीयों तक पहुंचाये. कोरोना महामारी ने बहुत नुकसान कर…
आज़ादी की क़ीमत
आज़ादी की क़ीमत अगस्त का मास,आती है याद,शूरवीरों की,तप की तस्वीरों की । जागता है…
कर्मठ बनो
कर्मठ बनो भूलना भूल जाओ सूली पर झूल जाओ,दिन देखो ना रात अभी आंखों में तुम खून…
अज़य कीर्ति छद्म रचनाएँ – 16
मुझे किताबों ने क्या सीखाया और क्या सीखा रही हैं, मैं ब्यां नहीं कर सकता,यदि…
आऊंगा जरूर – अज़य कीर्ति
तुम्हे मिलने मै आऊंगा जरूरकभी राम बनकरकभी कृष्ण बनकरकभी सीता बनकरकभी राधा…
समाज में बढ़ते तलाक की वजह
भारतीय समाज में पति पत्नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र रिश्ता माना जाता है जो तदो…






































